विकास कार्यों को लेकर बैठक में 4.25 करोड़ के प्रस्ताव हुए पास!बिधायक सहित अधिकारी रहे मौजूद!


अलीगंज!ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर अलीगंज खंड विकास सभागार में एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी 
जिसकी अध्यक्षता अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने की. वैठक  में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया.  जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग सवा चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना के प्रस्ताव प्राप्त किए गए। क्षेत्र के समग्र विकास बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लंबित समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, नाली-खड़ंजा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. जो गांव में अब तक बिकास कार्य हुए उनको भी पढ़कर सुनाया गया. कुछ जनप्रतिनिधियों ने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया।

एडीओ पंचायत, एडीओ पीपी, एडीओ आईएसबी, एडीओ एजी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और उनके क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने  कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र और संतुलित विकास करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

वही  ब्लाक प्रमुख  रेखा शाक्य ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके। बीडीओ शिव शंकर शर्मा ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर विकास कार्य शुरू कराए. इस मोके पर जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत वा ग्राम प्रधान श्रेत पंचायत सदस्य सभी लोग मौजूद रहे.

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *