सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

बहराइच। जनपद के सभी तहसील स्तरों पर शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने की।

इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया।

कुछ मामलों के त्वरित समाधान के लिए टीम गठित कर मौके पर जांच हेतु रवाना किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर लालधर सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा सहित राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *