हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर देसी चुलाई शराब व बाइक बरामद

नवनीत कुमार सिंह -मोतिहारी मोतिहारी/हरसिद्धि। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद की है।थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा सेराज अहमद ने पुलिस बल के साथ हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जगापाकड़ पुरानाडीह चेवर में छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 200 लीटर देसी चुलाई शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *