मोतीहारी पुलिस को बड़ी सफलता सिकरहना में 05 डकैती काण्डों का खुलासा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस टीम को ₹25,000 नगद से किया पुरस्कृत

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतीहारी।पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में घटित 05 बड़ी डकैती की घटनाओं का मोतीहारी पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस महत्वपूर्ण सफलता में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं डीआईयू टीम को मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा पच्चीस हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम हुई सम्मानित मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही डकैती की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती कांडों की गुत्थी सुलझाई और संलिप्त अपराधियों को दबोचा।

सफल उद्भेदन में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों व टीम को नगद राशि से पुरस्कृत किया गयाढाका एवं घोड़ासहन थानाध्यक्षपूर्व थानाध्यक्ष चिरैया थानाध्यक्ष कुण्डवाचैनपुर
डीआईयू टीम, मोतीहारीअपराध नियंत्रण के लिए पुलिस तत्पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के सराहनीय योगदान और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है। मोतीहारी पुलिस आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *