नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष समेत नवागत पत्रकारों का हुआ स्वागत


संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संतकबीरनगर की ओर से रविवार को डाक बंगला मेंहदावल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवागत पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महबूब पठान ने की। संचालन सुनील अग्रहरि ने किया।समारोह में नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ राय और जिला मंत्री विष्णु स्वरूप के साथ लालचन्द्र मद्धेशिया, जयशंकर निषाद, धर्मराज अग्रहरि, गोविंद बल्लभ पांडेय, अमित निषाद और अरुण कुमार का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने सभी नवागत साथियों को संगठन से जुड़ने पर बधाई दी।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारों के हितों की रक्षा, सम्मान और संगठन की एकजुटता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान विनोद कुमार अग्रहरि, सुनील श्रीवास्तव, अंबर बस्तवी, प्रेम नारायण राय, सुनील अग्रहरि, रवि सिंह, अतुल सिंह, विकास द्विवेदी, स्वतंत्र कुमार मिश्र, अवधेश कुमार पांडेय, आलोक बरनवाल और शुभम जायसवाल समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *