छह करोड़ से अधिक की लागत से चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास

संतकबीरनगर।मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए रविवार को विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने करीब 6.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विधायक के अनुसार पिपरा-बौरव्यास-मेंहदावल मार्ग पर करहना के पास मंदिर से पूरब पिपरा संपर्क मार्ग का 800 मीटर निर्माण 78.60 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। मुशहरा में इंदल चौधरी के घर से गोरखपुर बॉर्डर गौरा तक दो किलोमीटर मार्ग का निर्माण 200.69 लाख रुपये से होगा।इसी तरह टंडवरिया समोगर के किमी सात से अमरहा बायो प्लांट तक 2.30 किलोमीटर संपर्क मार्ग 244.30 लाख रुपये तथा राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग के किमी चार से नहर पटरी होते हुए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज परसाखास तक 1.20 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 114.73 लाख रुपये से कराया जाएगा।विधायक ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था के एई सुरेंद्र यादव, जेई सुरेश वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *