प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव (पी0ई0एस) ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को किया रवाना

बहराइच, 28 अक्टूबर। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, बहराइच की छात्राओं को बुधवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत लखनऊ स्थित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव पीईएस ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर छात्राओं के भ्रमण दल को रवाना किया। प्रथम दिवस को छात्राओं का एक दल को लखनऊ विश्वविद्यालय भ्रमण कराया गया ।

छात्राओं ने परिसर स्थित प्राणि विज्ञान संग्रहालय, भू-विज्ञान संग्रहालय तथा टैगोर पुस्तकालय सहित अन्य शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन किया।प्राणि विज्ञान संग्रहालय के भ्रमण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद छात्राओं ने भू-विज्ञान संग्रहालय और टैगोर पुस्तकालय का भ्रमण कर विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

दूसरे दिन लोक कला संग्रहालय लखनऊ में भ्रमण कराया गया।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ऐतिहासिक समझ और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना था।

भ्रमण दल के साथ यात्रा प्रभारी श्रीमती राबिया अंसारी तथा श्रीमती सीमा वर्मा मौजूद रहीं। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन किया और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्व विकास तथा शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
