
संतकबीरनगर। विकासखंड क्षेत्र के खजुरी स्थित एमएम आजाद इंटर कॉलेज में शिक्षक विधायक एवं विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी के लगातार चौथी बार एमएलसी निर्वाचित होने की खुशी में जश्न मनाया गया। वार्ड नंबर 4 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं युवा भाजपा नेता मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षकों एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर दिलीप, राकेश, महेंद्र, केशव, मंतोष, संजय सिंह, राकेश कन्नौजिया, अत्ताउल्लाह खान, मंतोष यादव, रामप्रसाद लोधी, अखिलेश सिंह, विवेक पांडेय, राजकुमार, जुबेर अहमद, हबीबुल्लाह, रामचंद्र, रिंकू चौधरी और अनिल कुमार गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
