बारा प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने ग्राम जारी विधान सभा बारा निवासी यादवेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है ।पदाधिकारी द्वय ने यादवेंद्र सिंह से पद की जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करने की आशा जताई है ।

मनोनयन को लेकर समाजवादी पार्टी नवनियुक्त प्रदेश सचिव का माल्यार्पण कर बधाई दी। नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारी निर्वहन करने का भरोसा दिलाया है ।
इस अवसर पर शिवा कांत यादव जिला पंचायत सदस्य, बाल गोविंद जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,राकेश कुमार प्रजापति,राजेंद्र यादव,ड्रा0 भैया लाल यादव,मोहित लाल यादव प्रधान ,कृपा शंकर , रमा कांत बिंद,बिनोद कुमार यादव,महेंद्र यादव,प्रेमा यादव,विद्या कुशवाहा,चंदावती यादव नारी शक्ति,शुभम यादव,अशोक कुमार,शिवांशु गुप्ता अध्यक्ष अपनी सरकार सहित अन्य उपस्थित रहें।
