बहराइच। जनपद के थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 202/2026 में धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम ने आरोपी को मालगोदाम रोड फ्रिंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नानबाबू पासी (42 वर्ष) निवासी श्रावस्ती के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दरगाह शरीफ क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामआज्ञा सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद राय एवं कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
