भाजपा मंडल अलीगंज की बैठक में कार्यसमिति सत्यापन पर चर्चा

अलीगंज। माहौर वैश्य धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी मंडल अलीगंज की ओर से कार्यसमिति के सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यसमिति के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए मंडल प्रभारी श्री राधेश्याम जी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यसमिति के सत्यापन की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं गंभीरता से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक के दौरान भाजपा नेता विजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश चंद्र गुप्ता, विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राजीव चौहान, रामू, सौरभ कठेरिया, रामसागर, जान यादव, सुशील शर्मा, विजेंद्र राजपूत सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *