अलीगंज में श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: शोभायात्रा, कथा-कीर्तन और यज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल

17 से 22 अप्रैल तक चले धार्मिक आयोजन, 21 को नवचंडी पाठ व यज्ञ, 22 को भंडारा व जागरण

अलीगंज अलीगंज क्षेत्र के किनोडी खैराबाद स्थित प्राचीन माता श्री जाहरमई देवी मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। 17 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस भव्य आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

महोत्सव की शुरुआत 17 अप्रैल को अंकुर पूजा और पर्यावरण पूजन के साथ हुई, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। 18 अप्रैल को नगर परिक्रमा एवं देवी पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा एवं अखंड कीर्तन के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रातः भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर ग्राम पचंदा, अलीगंज बाईपास, नर्सरी, किनोडी खैराबाद और टपुआ होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। महिलाओं के जत्थे भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए, जिससे धार्मिक उत्साह और बढ़ गया। मंदिर पहुंचने के बाद राधा रानी की प्रतिमा का गंगाजल से विधिवत स्नान कराया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। आचार्य बाल संत रामेश्वर महाराज गोवर्धन वाले के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। आचार्य ने बताया कि इस अनुष्ठान में जल आदिवास, फल आदिवास, वस्त्र आदिवास सहित पांच प्रकार के वास होते हैं, जिनसे मूर्ति में दिव्यता का संचार होता है और बताया 21 अप्रैल को नवचंडी पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।

वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 22 अप्रैल को विशाल भंडारा एवं मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं शामिल हो। इस नवीन मंदिर का निर्माण पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष अलीगंज व आयोजक चौ. अजय पाल सिंह यादव द्वारा कराया गया है, जो अब क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, अनेकपाल सिंह यादव, अजीतपाल सिंह यादव, अरुण यादव, अनिल यादव, आशिष यादव, अभिषेक यादव कन्हैया, नैना यादव, प्रिंस यादव, प्रभात, लव, कार्तिक, कुश, शुभ, रूद्र, युग, कनिष्क, , उपेंद्र सिंह, मानसिंह, शिवराज सिंह, करण सिंह, सतीश चंद्र, उदयवीर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *