अलीगंज। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से बुधवार को अलीगंज ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त करना रहा। शिविर में दिव्यांगजन और उनके परिजन पहुंचे।

शिविर में एडीओ अनुज कुमार ने दिव्यांगजनों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान बनाने एवं संचालित करने की योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, शल्य चिकित्सा अनुदान तथा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन लिए गए हैं। प्राप्त आवेदनों की पात्रता की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एडीओ अनुज कुमार ने बताया कि चयनित पात्र दिव्यांगजनों को 17 सितंबर को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों की पात्रता के आधार पर सूची तैयार की जाएगी।

शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है और इसके लिए व्यक्ति में कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता होना जरूरी है। पात्र लोगों की पहचान के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ ने दिव्यांगजनों से अपील की कि पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई
*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन
अलीगंज। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों एवं नगर के संभ्रांत लोगों से चर्चा की।
बैठक में थाना प्रभारी प्रभारी मनीष बालियान मौजूद रहे। अधिकारियों ने जन्माष्टमी के दौरान निकलने वाले कार्यक्रमों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
बैठक में व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष आमोद आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता दिनेश चंद गुप्ता राजेश सक्सेना कुक्कू पवन सुनील रामू सागर कमल हमेशा देवी सहित नगर के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।
प्रभारी मनीष बालियान ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
दिलीप सिंह अलीगज एटा
