भारत-नेपाल सीमा पर 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹200 भारतीय व 100 नेपाली मुद्रा भी बरामद


बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने 53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान पिलर संख्या 651/2 के पास भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 53 ग्राम अवैध स्मैक, ₹200 भारतीय मुद्रा एवं 100 नेपाली मुद्रा बरामद हुई।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमीम अहमद (38 वर्ष) निवासी चिकवन मोहल्ला मुनीरगंज, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच बताया। बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आयुध अधिनियम के तहत पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *