-जगतजीत इंटर कालेज के 3005 छात्रों एवं शिक्षकों ने ली शपथ-

श्रावस्ती। जनपद के सर्वाधिक छात्र संख्या के साथ संचालित होने वाले जगतजीत इंटर कालेज इकौना के 3005 छात्रों को आज डूबकर होने वाली मृत्यु के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें इस आपदा से बचाव की शपथ दिलाई गयी। जनपद मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर सभी बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक विद्यालयों मे छात्रों को डूबकर होने वाली आपदा के प्रति छात्रों को जागरूक किया जा रहा है और शपथ भी दिलाई जा रही है।
जिसके अनुपालन में जगतजीत इंटर कालेज के प्राचार्य राम बिहारी बाजपेयी ने प्रार्थना सभा के समय छात्रों को डूबकर होने वाली मृत्यु से बचाव के लिए जागरूक किया और उन्हें शपथ दिलाई की वह बिना किसी अभिभावक को साथ लिए नदी नहर तालाब पोखर के किनारे नही जायेंगे और जलराशियों से दूर रहेंगे।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के उपरांत जनपद के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शैलेंद्र प्रताफ सिंह, अवधेश कुमार मिश्र, महेंद्र यादव, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा समेत अन्य शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

