नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और सुखा नशा के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के दिशा-निर्देश पर यह विशेष जागरूकता एवं जाँच अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान मुख्य रूप से स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्थित पान-गुमटी दुकानों की सघन जाँच की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री न करें।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।मोतिहारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
