बेकाबू ट्रैक्टर ने पहले इनोवा क्रिस्टा को पीछे से रौंदा, फिर बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर; युवक गंभीर

पांचाली ढाबा से कोल्ड तिराहा तक ट्रैक्टर का कहर, इनोवा का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त; हादसे का वीडियो आया सामने, चालक फरार, दूसरे व्यक्ति को पुलिस ले गई कोतवाली

अलीगंज। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला। कायमगंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले पांचाली ढाबा के पास इनोवा क्रिस्टा कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ते हुए अलीगंज के कोल्ड तिराहा पर सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

घायल की पहचान अजय कुशवाह पुत्र चंद्रपाल (32) निवासी बल्लीपुर गढ़ी, थाना कंपिल, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि अजय बाइक से गंजडुंडवारा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान कायमगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने अलीगंज के कोल्ड तिराहा पर उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी अलीगंज से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

हादसे की जानकारी मिलते ही अलीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बाइक सवार को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अजय की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इनोवा सवार हिमांशु ने बताई पूरी घटना, ट्रैक्टर पर थे दो लोग

इनोवा क्रिस्टा सवार हिमांशु गंगवार ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू के साथ कायमगंज से मैनपुरी जा रहे थे। इसी दौरान कायमगंज की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे। पांचाली ढाबा के पास ट्रैक्टर ने उनकी इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया और कोल्ड तिराहा पर बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी।

हिमांशु के मुताबिक ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों में से चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को अलीगंज कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई।

ट्रैक्टर कब्जे में, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

लगातार दो वाहनों को टक्कर मारने की घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस दूसरे व्यक्ति को कोतवाली ले जाने और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे में इनोवा कार के क्षतिग्रस्त होने और बाइक सवार के गंभीर घायल होने से सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया,मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई है,घायल को उपचार को लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भेजा गया हैं,जहां घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया हे।वहीं ड्राइवर फरार है,

वहीं ट्रेक्टर सवार देव सिंह ने बताया,कायमगंज से अंगरइया जा रहे थे,ट्रेक्टर को कायमगंज क्षेत्र के गंडुआ गांव के सुरजीत चला रहे थे,उसको कई बार धीरे चलने के लिए कहा गया था,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *