मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के ताबड़तोड़ एक्शन से अपराधियों और शराब माफियाओं में मचा हड़कंप, चौक-चौराहों पर हो रही सराहना

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतीहारी (पूर्वी चंपारण):
जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने मोर्चा संभाल लिया है। उनके द्वारा जिले के विभिन्न थाना अंचलों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है और अपराधियों तथा शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

एसपी के इस कड़े और आक्रामक रुख को लेकर अब शहर से लेकर गांव तक के चौक-चौराहों और बाजारों में काफी चर्चा है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।कार्यशैली में कसावट और थानों का निरीक्षण एसपी स्वर्ण प्रभात के प्रभार संभालने के बाद से ही पुलिस महकमे में कार्य संस्कृति तेजी से बदली है। वे खुद थानों में पहुंचकर पेंडिंग मामलों, मालखाने की स्थिति,और ओडी रजिस्टर की जांच कर रहे हैं।

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, जिससे पुलिसकर्मी अब ज्यादा मुस्तैद नजर आ रहे हैं।शराब और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन और पुलिस का मुख्य फोकस अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसना है।

एसपी के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बड़े शराब तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्ती और त्वरित गिरफ्तारी की कार्रवाई से माफियाओं में भारी खौफ व्याप्त है।आम जनता में बढ़ा विश्वास बाजारों और आम जनजीवन में इस बात की चर्चा है कि पुलिस की इस सक्रियता से अपराध और अपराधियों पर लगाम लगी है। रात के समय सघन वाहन चेकिंग और पुलिस गश्त बढ़ने से आम नागरिकों, खासकर व्यापारियों और महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *