कजरीतीज पर बाबा जंगलीनाथ का होगा जलाभिषेक

त्रिकोनी घाट की बूढ़ी राप्ती से जल भरकर रवाना होंगे कांवरियों के जत्थे

नितिश कुमार तिवारी

जमुनहा, श्रावस्ती। कजरीतीज के अवसर पर सोमवार को बाबा जंगलीनाथ मंदिर में कांवरियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसे लेकर कांवरिया संघ और शिवभक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रविवार को कांवरिया संघ के पदाधिकारी और शिवभक्त जमुनहा के त्रिकोनी घाट स्थित बूढ़ी राप्ती नदी से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद कांवरियों के जत्थे कांवड़ में जल लेकर निर्धारित मार्ग से बाबा जंगलीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे।

कांवरिए सोमवार को कजरीतीज के अवसर पर बाबा जंगलीनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। जल भरने के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है।

कांवरिया संघ की ओर से यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवभक्तों के जत्थे बूढ़ी राप्ती नदी से जल लेकर बाबा जंगलीनाथ के दरबार में पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *