सुरेश यादव बहराइच:- पुलिस लाइन ग्राउंड में होमगार्ड चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण गुरुवार को भी जारी रहा। बीते 12 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर तक चलेगी। चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही।

चिकित्सकों की टीम ने बारी-बारी से अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन, दृष्टि, रक्तचाप सहित अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया। प्रतिदिन 75 अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव,व सहायक जिला कमांडेड सुभाष चन्द्र पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप होमगार्ड चयन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
चिकित्सकीय परीक्षण में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो और प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।इस दौरान चयन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

मौके पर नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव,असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष चन्द्र पटेल, (बीओ)मनोज कुमार तिवारी व कमलेश कुमार चौधरी,वरिष्ठ लिपिक भीम सेन पाण्डेय, कनिष्ट लिपिक संदीप कुमार मिश्र,रनर अजय कुमार गौड़,नन्हे कुमार,राधा रमन सहित होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ पारदर्शी चयन प्रक्रिया में मौजूद रहे।

उपरोक्त चयन प्रक्रिया में नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए छायादार टेंट,मिट्टी के घड़े में स्वच्छ व शीतल जल,बैठने हेतु कुर्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्था दी जा रही है,जिससे अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।खबर लिखे जाने तक चयन प्रक्रिया शांति पूर्वक संपादित हो रही थी।
