अलीगंज, । दुकान बंद कर घर जा रहे बाइकसवार सराफा व्यापारी को बाइकसवार लुटेरों ने घेर लिया और लात मारकर नीचे गिरा दिया। तमंचा के बल पर हाथ से जेवरात, कैश से भरा बैग लूटकर भाग गए। कुछ देर बाद ही भतीजा पहुंच गया और लुटेरों का पीछा भी किया।

लुटेरे भााग गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ, थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पीड़ित ने बाइकसवार तीन लुटेरों के विरूद्ध तहरीर दी है।
कोतवाली अलीगंज के गांव पुराहार निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश की मां सरस्वती ज्वैलर्स के नाम से मोहल्ला मेवाती में दुकान है। हमेशा के भांति गुरुवार शाम को दुकान बंदकर भतीजे विकास के साथ घर लौट रहे थे। किनौड़ी मोड़ से आगे सहकारिता की दुकान के पास पहुंचे। वही पर बाइकसवार तीन लुटेरों ने कट मारकर बाइक रोक ली और लात मारकर गिरा दिया। पीड़ित कुछ समझ पाते। लुटेरों ने तमंचा तान दिया। लुटेरों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दे डाली।

जिससे वह काफी डर गए। हाथ से बैग लूटकर भाग गए। इतने में पीड़ित का भतीजा अरविंद आ रहे थे उन्होने चाचा के बताने पर लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे हाथ नहीं आ सके। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे दस किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना, एक लाख रुपये थे जिन्हे लुटेरे लूट ले गए। पीड़ित के अनुसार लूटा गया जेवरात की कीमत करीब तीस लाख से अधिक की बताई है।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज पहुंचे और मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सीओ राजेश सिंह, एसएचओ रुपेश कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पीड़ित ने नकाबपोश तीन लुटेरों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
क्रॉसर
दुकान बंदकर भतीजे के साथ बाइक से लौट रहे थे देर शाम घर
किनौडी मोड से आगे कट मारकर बाइक रोकी, तान दिया तमंचा
तमंचा तानते ही पीड़ित घबराए, लुटेरे हाथ से छीन ले गए बैग
पीड़ित के अनुसार दस किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना, एक लाख था बैग में
सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही पुलिस
अलीगंज। सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चल सका है। खुलासे को लेकर पुलिस की टीमें लगा दी गई है।
वर्जन
मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है साथ ही जानकारी भी जुटाई जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। खुलासे को लेकर टीमें लगाई गई है।
डा. इलामारन जि, एसएसपी एटा।
भतीजे ने पीछा किया तो फेंके पत्थर
अलीगंज। भतीजा अरविंद ने बताया कि वह गांव से जा रहे थे रास्ते में चाचा मिल गए। उन्होने लूट की जानकारी दी। जिसके बाद लुटेरों को पीछा किया। पीछा करते समय लुटेरो पत्थर भी फेंककर मारे। लुटेरे भागने में सफल रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा
