मुंबई भाजपा कामगार अघाड़ी के प्रदेश सचिव बने मनोज सहानी

मेंहदूपार निवासी मनोज को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी

संतकबीरनगर।धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार निवासी मनोज सहानी को भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश की कामगार अघाड़ी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाजपा मुंबई कामगार अघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राणे की मौजूदगी में मनोज सहानी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। संगठन में उनकी सक्रियता और कामगारों से जुड़े विषयों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज सहानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कामगारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा।मनोज सहानी के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल सामाजिक एवं राजनीतिक भविष्य की कामना की।इस दौरान राजकुमार सरोज, कन्हैया वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, संतोष सहानी, अभिजीत सहानी, मनोज राय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *