सेवा से समर्पण तक, विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुरेश यादव, बहराइच। समाज में सेवा, समर्पण और जनहित की भावना को मजबूत करने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गोलागंज में ‘नमो सेवा-अनसुनी कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने ग्रामीणों को सेवा और जनकल्याण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुरेश्वर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नाट्य कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन के माध्यम से बालिका शिक्षा, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामूहिक विवाह सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास जायसवाल, जितेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख रमाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय ‘गुरु जी’, दिलीप पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *