1573 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा, 642 का प्रारंभिक चयन


संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बुधवार को देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय राजनौली सिरसी में जिला सेवायोजन कार्यालय और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हैसर बाजार कालिंदी चौहान रहीं।
रोजगार मेले में करीब 1573 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के बाद 642 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य अजय कुमार, देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. पूजा सिंह कौशिक और प्राचार्य दीपक प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *