75 लाख रूपये का गांजा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!

अलीगंज! अलीगंज सर्किल के कोतवाली राजा का रामपुर पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट मेरठ पुलिस के संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार किये गए इनके पास से 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये) 01 मोबाइल 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद हुआ.

रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ उत्तर प्रदेश के आदेश एसएसपी एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ तथा थाना राजा का रामपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गांजा तस्कर प्रेमनारायण उर्फ बन्टी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टोली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर सहित गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में

मु0अ0सं0-116/2026 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताते चले कि थाना राजा का रामपुर पुलिस टीम एवं एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट मेरठ द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उङीसा से एक टाटा कैन्टर गाङी UP 86 BT 1637 में दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाये जा रहे दो तस्करों को थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत अलीगंज पटियाली रोड पर पहरा पुल से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछने पर बताया गया कि यह गाँजा गोलू उर्फ गोलक हाल निवासी दिल्ली का है, जिसने यह गाँजा उङीसा से भरवाया था और यह गाँजा दिल्ली एनसीआर में गोलू द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचाना था। इसके एवज में अभियुक्तगण को 50000/- रुपये व डीजल आदि का पूरा खर्च गोलू उर्फ गोलक द्वारा दिया जाना था ।


पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजा का रामपुर रोहित राठी थाना राजा का रामपुर मय टीम लोकेन्द्र कुमार एएनटीएफ यूनिट मेरठ मय टीम शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *