नवरात्रि पर्व पर को लेकर नारी सशक्तिकरण अभियान पर महिलाओं को किया जागरूक।

अलीगंज। प्रदेश सरकार निरंतर नए-नए अभियान चला रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनना है उनको किस तरह से बचना है जिसमें महिला सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश सरकार की मुहिम मिशन शक्ति के तहत रविवार को अलीगंज के रोडवेज बस स्टेण्ड प्रतीक्षालय नगला पड़ाव में कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी क्रम में को नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत विनोद कुमार पांडेय एसपी क्राइम एटा ने महिलाओं के स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए सभा का आयोजन किया।

जिसमें नारी सशक्तिकरण अभियान में सभी को जागरूक किया गया। वही पीड़िता जब थाने पहुँचती है तो जब कोई पुरुष दरोगा होता है तो वे अपनी बात किस तरह बता सके वही जब महिला कांस्टेविल हो तो अपनी समस्या को किस तरह बताये।कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकत्री आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहायता समूह के सभी उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों को बताया गया कि महिलाएं डर के साए में न जीकर डटकर मुकाबला करें।

नारी शक्ति को पहला स्थान प्राप्त है अगर नारी शक्ति ही अपने अधिकारों का प्रयोग ना कर पाए तो यह समाज, समाज नहीं रहेगा इसलिए नारी की इज्जत करनी चाहिए। अगर महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होती है तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याएं बताएं जिससे उन समस्याओं का निस्तारण कर महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की जा सके। आज नारी शक्ति इतनी कमजोर नहीं है कि वह अपने अपमान का घूंट पीकर रह जाए बल्कि अपने अपमान का मुंहतोड़ जवाब इस संसार को देना चाहिए इससे कोई भी नारी शक्ति की तरफ गलत नजर ना उठा सके।

वही भाजपा जिला महामंत्री कुमारीआशीष राजपूत ने कहा कि महिलाओ के लिये सरकार आत्म रक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों द्वारा समय समय पर जागरूक किया जाता है महिला शसक्तीकरण का यह चौथा अभियान शुरू हुआ है।महिलाओं को समाज में खुल कर जीने का अधिकार है।थानों में महिला की समस्या सुनने के लिये महिला कांस्टेविल मौजूद है। यहाँ पर बताया गया कि महिलाओं को किस तरह अपनी बात समस्या को पुलिस के सामने रखना है। इस मौके पर सीओ सुधांशु शेखर कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह चौकी प्रभारी रितेश ठाकुर व दिनेश चन्द गुप्ता सहित तमाम महिलाये मौजूद रही।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!