सुनील बाजपेई
कानपुर | नवरात्र के दूसरे दिन आज शहर भर में माँ मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महा कल्याणकारी महागौरी की पूजा- अर्चना की गई। इस दौरान लोगों ने उत्साह पूर्वक भगवती का पूजन श्रद्धा पूर्वक किया। शहर के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा।
प्रात: से लेकर देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे। जागरण के भी आयोजन हुए। घरों में भी मां की चौकी सजायी गयीं। काली मठिया, शास्त्री नगर, बारादेवी, किदवई नगर, तपश्वरी देवी बिरहाना रोड, फूलमती मंदिर. जनरलगंज, वैष्णो देवी मंदिर बर्रा, जंगली देवी मंदिर किदवई नगर, चंद्रिका देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर और चौक सहित प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने प्रसाद, नारियल व चुनरी चढ़ाकर मां से मुरादें मांगीं।
इस दौरान चहुंओर जयकारें गूंजते रहे। मां की चौकी सजाकर किया जागरण किया। दुर्गा मंदिरों में तडक़े से ही मां के महागौरी स्वरूप के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़ देर रात तक चलती रही। भक्तों ने मंदिरों में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा स्त्रोत व दुर्गा कवच का पाठ कर मां की स्तुति वन्दना कर मन मांगी। स्थानीय दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, सिद्धदात्री नौ दुर्गा मंदिर,काली मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे।