राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौपा उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को
अलीगंज। बौद्ध आर्मी संगठन मिशन बुद्धमय भारत के पदाधिकारी ने देश को राष्ट्रीय चिन्ह एवं राष्ट्र ध्वज को चक्र प्रदान करने वाले महान सम्राट अशोक चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को प्रेषित करते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार अलीगंज को ज्ञापन सोपा है।
महान सम्राट अशोक चन्द्र गुप्त मौर्य ने खण्ड खण्ड में बटे हुये भारत को एक करके अखण्ड भारत का निर्माण किया था जिसे उनके पौत्र सम्राट अशोक महान ने और विस्तृत किया एवं “लाइट ऑफ एशिया” तथागत बुद्ध के विचारों को सम्पूर्ण विश्व पटल पर पहुँचाया। स्वतंत्र भारत ने सम्राट अशोक महान के चिन्ह को भारत देश का राष्ट्र चिन्ह घोषित किया एवं अशोक चक्र को राष्ट्रध्वज के केन्द्र में स्थान दिया किन्तु स्वतंत्र भारत ने आज तक उनके जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न करके यथोचित सम्मान नहीं दिया है।
अतः सम्राट अशोक चन्द्र गुप्त मौर्य के जन्म दिवस 16 अप्रैल 2024 चैत्र शुक्ल पक्ष अशोका अष्टमी के दिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर राष्ट्र को राष्ट्रीय चिन्ह देने वाले सम्राट अशोक महान को यथोचित सम्मान दिया जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शाक्य उर्फ़ सोनू, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल शाक्य, प्रदेश सचिव इंद्रपाल सिंह शाक्य, अखिलेश कुमार, अशीष शाक्य, राजकुमार, अमन, विशाल, सुरजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, दुर्वेश सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश