झारखंड, जमशेदपुर।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) संचालकों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना।
✓ 10 मार्च तक माह फरवरी 2025 का NFSA के अंतर्गत चावल, गेंहू का वितरण किया जाएगा।
✓ 01 से 15 मार्च तक मई 2024 के बैकलॉक ग्रीन राशन कार्ड के चावल का वितरण किया जाएगा।
✓ वर्ष 2024 के अप्रैल, मई, जून का नमक और चीनी का वितरण 01-15 मार्च तक किया जाएगा।
✓ वर्ष 2024 के अप्रैल, मई, जून माह का सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण मार्च माह के अंत तक किया जाएगा।
✓ वर्ष 2024 के दिसंबर माह का चना दाल का वितरण 01 मार्च से प्रारंभ है।
✓ शत प्रतिशत लाभुकों के केवाईसी सुनिश्चित कराने हेतु सभी पीडीएस संचालक को 15 मार्च तक का समय दिया गया है।