गणित ओलंपियाड : पप्पू कुमार सोनी के पुत्र अनुराग सोनी को मिली बड़ी सफलता।

झारखंड, बोकारो। मूल रूप से बिहार के दाउदनगर निवासी पप्पू कुमार सोनी के पुत्र अध्ययनरत डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकारो के कक्षा दसवीं के अनुराग सोनी को इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स 2026 में महत्वपूर्ण सफलता मिली है जिससे स्कूल के साथ-साथ स्वर्णकार समाज में भी हर्ष का माहौल है।

ऐसे में भगवान को धन्यवाद देना तो बनता ही है इसलिए अनुराग अपने पिता के साथ भगवान के द्वारा पहुंचे और भगवान को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष सभा में प्राचार्य ने अनुराग को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की मेहनत, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि गणित केवल अंकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह तार्किक चिंतन और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करता है।


IOQM क्या होता है?


भारतीय गणित ओलंपियाड क्वालिफायर (IOQM) भारत में गणितीय ओलंपियाड के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं (जैसे अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड – IMO) के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाता है इस कार्यक्रम के आयोजक संयुक्त रूप से मैथमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MTAI), होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE), और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल Research (TIFR) होते हैं।

इसमें कक्षा 8 से 12 तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। यह 3 घंटे की ऑफलाइन (पेन-पेपर और ओएमआर आधारित) परीक्षा होती है। इसमें मुख्य रूप से संख्या सिद्धांत, बीजगणित, ज्यामिति और संयोजन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। गौरतलब हो कि परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्र अगले चरण यानी क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (RMO) में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

(विशेष संवाददाता धनंजय की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *