दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम चौकीदारों को दिए निर्देश


धर्मसिंहवा थाने में हुई बैठक, अराजक तत्वों पर नजर रखने की अपील
संतकबीरनगर। आगामी दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना धर्मसिंहवा परिसर में ग्राम चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के सभी ग्राम चौकीदारों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी ग्राम चौकीदार अपने-अपने गांवों में अराजक एवं शरारती तत्वों पर नजर रखें। किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उन्होंने ग्राम चौकीदारों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही दीपावली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।बैठक में सभी ग्राम चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान सजग रहने के लिए ब्रीफ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *