धर्मसिंहवा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी मन की बात, बौद्ध स्तूप परिसर में किया पौधरोपण

संतकबीरनगर।नगर पंचायत धर्मसिंहवा में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण किया। यह आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी पवन कुमार जायसवाल के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज केवल संदेश नहीं बल्कि संकल्प बन चुका है। इसमें राष्ट्रहित, समाजहित और जनकल्याण से जुड़ी प्रेरणाएं छिपी होती हैं। हमें इनके एक-एक विचार को आत्मसात करते हुए समाज और संगठन को मजबूत बनाना है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय रहें और जनता के बीच सकारात्मक संदेश लेकर जाएं।


कार्यक्रम उपरांत जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं संग बौद्ध स्तूप परिसर में पौधरोपण भी किया और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी पवन जायसवाल ने कहा
“यह मेरे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन मेरे आवास पर हुआ। भाजपा राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूती देने का यह कार्यक्रम प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के आगमन पर आभार जताया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।



इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद पांडेय, मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, मंडल महामंत्री ईश्वर चंद्र शुक्ला, सेक्टर अध्यक्ष महेश वर्मा, सभासद गोलू राय, राजकुमार शर्मा, राम शंकर दुबे, सभासद प्रतिनिधि धर्मराज अग्रहरि, मंडल मंत्री इंदल राव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, कैलाश वर्मा, नगर संयोजक राजू पांडेय, मनोज कुमार जायसवाल, विपिन शुक्ला, राहुल शुक्ला, राजन ठकुराई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *