संतकबीरनगर (यूपी): जनपद संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने राहुल पुत्र बालकेश निवासी उमिला, कोतवाली खलीलाबाद को आज दिनांक 04.10.2025 को बुधा खुर्द कठिनाइया नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
क्या था मामला?
कोतवाली खलीलाबाद में यह मामला दिनांक 23.09.2025 को दर्ज किया गया था। पीड़िता की माँ (वादिनी) ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त राहुल उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह प्रकरण मु0अ0सं0 866/2025 के तहत पंजीकृत किया गया था।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 सहित सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी राहुल को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ0नि0राम वशिष्ठ
- का0 जय किशन
- का0 निलेश यादव