Purnima Drug Store: गदड़ा में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ‘पंचायत स्तरीय दवा दुकान’ का हुआ उद्घाटन।

जमशेदपुर। पंचायत स्तर पर सुविधाजनक रूप से दवा की उपलब्धता हो सके; इसे लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने पंचायत स्तरीय दवा दुकान की योजना लाई।

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी सोच के कारण जमशेदपुर स्थित गदड़ा उत्तर पूर्वी पंचायत में पंचायत स्तरीय दवा दुकान (पूर्णिमा ड्रग स्टोर) का उद्घाटन 29 अक्टूबर 2025 को बुधवार के दिन किया गया। बताते चले की यह उद्घाटन चर्चित होम्योपैथिक डॉक्टर (डॉ. एस एस लाल) ने किया।

उद्घाटन के दौरान डॉ लाल की पत्नी ने भी अपने कर कमलों से फिता काटने में सहयोग किया। मौके पर मीडिया कर्मी धनंजय के परिवार समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्णिमा ड्रग स्टोर के प्रोपराइटर मीडिया कर्मी धनंजय कुमार ने बताया कि अब गदड़ा उत्तर पूर्व पंचायत में दवा की नहीं होगी किल्लत।

अपने पंचायत के लोगों के लिए सभी पहर राज्य सरकार के द्वारा मार्गदर्शित किए गए दवा उपलब्ध कराए जाएंगे; जरूरत पड़ने पर इस 7857826506 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस ड्रग स्टोर को स्थापित करने में JSPS के सदस्य धर्मेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। श्री धर्मेंद्र बोल आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

वहीं क्षेत्र के मुखिया जूही बेसरा व आलोक सांडी का भी सराहनीय सहयोग मिला। गौरतलब हो कि झारखंड सरकार ने लगभग 543 पंचायत-स्तरीय दवा दुकानों को मंजूरी दी है। इन दुकानों का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड पंचायत लेवल मेडिकल स्टोर योजना लाई गई है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी पंचायत स्तर में दवा की दुकान खोलना और स्थानीय नागरिकों को सामान्य दवाओं को उपलब्ध कराना है।

जिससे की राज्य के नागरिकों को अब बीमारी की स्थिति में दवाइयां प्राप्त करने के लिए शहर और राज्य प्रखंड में इधर-उधर भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *