
डॉ. संजय त्रिपाठी/नवयुग समाचार
बिल्हौर: अक्षय पुण्य फल देने वाले पावन पर्व अक्षय तृतीया एवं महर्षि परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर एडीओ पंचायत श्रीमान भीष्म नारायण सिंह ने बाबा बिजलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और तत्पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया।
पूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान बीरेंद्र कटियार, समाजसेवी अजय कान्त बाजपेयी, प्रदीप कुमार सैनी, प्रदीप कटियार, आशुतोष तिवारी, पंकज विश्वकर्मा, मुरारी कटियार, प्रेमू विश्वकर्मा एवं सुरेन्द्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
