मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


बहराइच, 30 मई 2026। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद बहराइच में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।


अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।


इसके अतिरिक्त वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *