क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जिला संवाददाता आकाश मिश्र बहराइच

बहराइच।
कोतवाली देहात इलाके में स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में अचानक भीषण आग लग जाने से भारी तबाही हुई है। हादसे का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कार्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

आग लगने से कुल 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। निगरानी के लिए रखा 13 लाख रुपये का आधुनिक ड्रोन कैमरा पूरी तरह जल गया है। दस्तावेज और कार्यालय के कंप्यूटर सेट, जरूरी फाइलें, फर्नीचर और एसी (AC) भी आग की चपेट में आ गए।

तस्करों से जब्त कर कार्यालय में रखा गया मोर पंख भी जलकर नष्ट हो गया है। मामले की पुष्टि करते हुए कार्यालय प्रभारी प्रशिक्षण वर्मा ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक काबू पाया जाता, तब तक उपकरणों और फाइलों को भारी नुकसान पहुंच चुका था। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कार्यालय में कोई जनहानि नहीं हुई। नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *