हरदी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरदी पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वर्मापुरवा (औराही जागीर) स्थित बबूल की बगिया में घेराबंदी कर इन्दल पुत्र सुकई निवासी वर्मापुरवा, थाना हरदी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह असलहा नेपाल से लाया था। बरामदगी के आधार पर थाना हरदी में मु0अ0सं0 233/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रामगांव थाने में चोरी, गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल मुकेश मौर्य एवं कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *