बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर अभियान चलाते हुए 21 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश शाही (24), निवासी जिला जुम्ला, नेपाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना मोतीपुर में NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रधुम्न सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
