जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश पांच जुआरी गिरफ्तार!पुलिस ने मौके से 8,850 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते किए वरामद रिपोर्ट दर्ज!

अलीगंज!अलीगंज के कोतवाली नयागांव पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे और मौके से पुलिस ने 8,850 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।


बताया गया कि कोतवाली नयागांव पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते और कुल 8,850 रुपये नकद बरामद कर सफलता प्राप्त की. गिरफ्तार आरोपियों में गुफरान पुत्र अब्दुल रहमान इवरत पुत्र इस्तियाक और अतीक हुसैन पुत्र लतीफ हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव के रूप में हुई है।

वहीं अनूप पुत्र रामवीर और अभिनंदन पुत्र बृजपाल निवासी अकबरपुर थाना नयागांव को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना नयागांव में सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अलीगंज क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन सहित पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *