प्राकृतिक खेती की तकनीक सीखने उत्तराखंड जाएंगे बहराइच के 42 किसान

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कृषि उत्पादन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की लेंगे जानकारी

संवाददाता आकाश मिश्र बहराइच

बहराइच। किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिले के 42 किसानों का दल उत्तराखंड के पंतनगर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ। भ्रमण के दौरान किसान प्राकृतिक खेती, कृषि उत्पादन की उन्नत तकनीक, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करेंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों के बारे में भी विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण दल को उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा के निर्देशन में अवर अभियंता कृषि नितिन मौर्य एवं लेखाकार अमन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुलाम रसूल, राम प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *