सड़क के किनारे पडा कूड़ा बना मुसीबत, जहरीले धुएं और दुर्गंध से राहगीर बेहाल

गोवंश प्लास्टिक की पन्नियां खाने को मजबूर, कूड़े में आग लगाने से फैल रही दुर्गंध; नगर पालिका ने जल्द हटवाने का दिया आश्वासन

अलीगंज। एटा रोड पर कैल्ठा के समीप सड़क किनारे पडा कूड़े का अंबार राहगीरों और ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। नगर पालिका द्वारा डाले गए कूड़े से क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

कूड़े में मौजूद प्लास्टिक की पन्नियां जहां गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं, वहीं कूड़े में आग लगाए जाने से उठने वाला जहरीला धुआं और तेज दुर्गंध राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

कूड़े के ढेर पर भोजन की तलाश में पहुंचने वाले आवारा पशु और गोवंश प्लास्टिक की पन्नियां खाने को मजबूर हैं। वहीं, सड़क किनारे कूड़ा फैला होने और पशुओं के जमावड़े से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के चलते लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

जगदीश सिह राठौर कशीनगला

राहगीर जगदीश निवासी नगला काशी ने बताया कि यहां से गुजरते समय तेज दुर्गंध और धुएं का सामना करना पड़ता है। गोवंश प्लास्टिक की पन्नियां खा रहे हैं, जो उनके जीवन के लिए खतरा है।

राजेन्द्र पाल मेठ पीडब्लू डी अलीगज

नगला सुभान निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कूड़े के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका में एक-दो बार मौखिक शिकायत की गई और ग्रामीणों ने कूड़ा डालने से भी रोका था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

श्री क्रषण नगला चनदन

वहीं, नगला चंदन निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि कूड़े से गंदगी और बीमारियां फैलने का खतरा है। यहां पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने कूड़े को जल्द हटवाने की मांग की है।

प्रदीप कुमार गढिया भरपुर अलीगंज

इस संबंध में नगर पालिका के ईओ कृष्ण प्रताप सरल कुमार ने बताया कि यह कूड़ा करीब एक वर्ष पुराना है। अब यहां नगर पालिका द्वारा कूड़ा नहीं डाला जाता है। नगर पालिका का कूड़ा एमआरएस पर पड़ रहा है पुराने कूड़े को जल्द ही हटवाने की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *