बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम मुकेरिया में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित गुड्डू पुत्र पुत्तीलाल द्वारा थाना रामगांव में दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोर घर से मंगलसूत्र, पायल-बिछिया सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरी गए सामान में छह फूल के बोटे, तीन फूल के थान, एक पगहा, एक बड़ा बक्सा, एक जोड़ी पायल-बिछिया तथा एक मंगलसूत्र शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाना रामगांव पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

