बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 17 सितंबर 2026 को बहोरिकापुर नहर के पास चेकिंग के दौरान की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र सूर्यलाल, निवासी बड़ेरिया दा. चन्दपेईया, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया।
पुलिस के अनुसार मामले में थाना हरदी पर मु0अ0सं0 322/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई।
