नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा भादा पुल के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ऑटो को जब्त किया, जिसमें लादकर 300 लीटर चुलाई शराब ले जाई जा रही थी।

मौके से पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान कुबरा पकड़िया गांव निवासी जयप्रकाश गोस्वामी के रूप में हुई है।हरसिद्धि पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
