गांव वाले मूक दर्शक बनकर देखते रहे पूरा नजारा
दिलीप सिह अलीगज एटा
अलीगंज ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को सड़क पर डालकर मारा पीटा। इतना मारा कि मारते मारते उसका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उसने महिला को कीटनाशक दवा पिलाकर जान से मारने की कोशिश की ।महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छोड़कर भाग गए।

थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम तौसैया किसानन निवासी 30 वर्षीय नीतू पत्नी संजय की शादी 2022 में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग नीतू को पसंद नहीं करते थे। इसलिए आए दिन उसके साथ मारपीट झगड़ा किया करते थे।
नीतू ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार के दिन मैं अपने घर पर थी फ्रिज को लेकर मेरे साथ मेरी सास, पति, देवर आदि लोगों ने मिलकर मारपीट की। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने सड़क पर डालकर मुझे लहु लुहान कर दिया। जब उन लोगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने मुझे जबरन कीटनाशक दवा पिलाकर जान से मारने की कोशिश की।

जब मेरी हालत बिगड़ी तब उन्होंने मुझे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर छोड़ कर भाग गये। जहां मेरा उपचार चल रहा है मेरी शादी के बाद 1 साल बाद मेरे ससुराल वाले मेरे साथ उत्पीड़न करते थे जिसको लेकर मैंने महिला चौकी अलीगंज मे लिखित सूचना दी थी।जिसको चलते गांव के संभ्रात लोगों ने मिलकर 7 जुलाई को मेरा महिला चौकी मनीष यादव की मौजूदगी में समझौता करा दिया था। लेकिन उक्त लोग मेरे साथ आए उत्पीड़न करते रहे।आज उन्होंने मुझे जान से मारने की कोशिश की और मुझे जहर खिला दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध उपाध्याय ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची है ।अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
