श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन

अलीगंज। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों एवं नगर के संभ्रांत लोगों से चर्चा की।

बैठक में थाना प्रभारी प्रभारी मनीष बालियान मौजूद रहे। अधिकारियों ने जन्माष्टमी के दौरान निकलने वाले कार्यक्रमों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

बैठक में व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष आमोद आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता दिनेश चंद गुप्ता राजेश सक्सेना कुक्कू पवन सुनील रामू सागर कमल हमेशा देवी सहित नगर के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।

प्रभारी मनीष बालियान ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *