
अलीगंज के पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिखा दही हाँडी और अध्यापक दिवस का अनुपम संगम
विद्यालय में आज अध्यापक दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह के साथ इंटर हाउस माखन मटकी डेकोरेशन, दही हांडी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रमों का प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्री कमलेश सोहरिया एवं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभिषेक सोहरिया ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर की।

सम्मान समारोह में कक्षा अध्यापकों के साथ विद्यालय हाउस के सदस्यों ने स्कूल काउंसिल के सभी सदस्यों को पदक प्रदान किये। इस दौरान पीटीआई शिवम कुमार ने सभी सदस्यों को कर्मनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
जन्माष्टमी उत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की।
इंटर हाउस दही हाँडी प्रतियोगिता विद्यालय में शीर्ष आकर्षण रही जिसमें विद्यालय के रेड हाउस सीनियर ने इसे अपने पाले में ले लिया।
माखन मटकी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि वर्मा और योग्यता कश्यप प्रथम स्थान पर, कक्षा 8 की सुरभि,खुशी, लज़ीना द्वितीय स्थान, और कक्षा तीन की प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही।

साथ ही साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान,निष्ठा और कृतज्ञता को प्रदर्शित करते हुए प्रतिदिन होमवर्क करके दिखाने का वादा भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन श्री कमलेश सोहरिया एवं प्रबंधक श्री मुकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व और रचनात्मकता का विकास करते हैं।
इस अवसर पर अध्यापक अध्यापिकाओं में वरुण कुमार, तालिब शाह, इशरत खान, शैलेंद्र सिंह,आकाश सक्सेना, आशीष यादव, रश्मि सिंह, पाली सिंह, श्वेता यादव,नंदिनी,कोमल शि
