विधायक पुत्र और अधिकारियों ने किया सम्मानित, कहा- शिक्षक समाज के शिल्पकार

अलीगंज! अलीगंज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई अतिथि और गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की तारीफ की।

समारोह की अध्यक्षता अलीगंज विधायक पुत्र सूरज राठौर व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गौतम ने की। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। अतिथियों ने शिक्षकों को शॉल, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण और समाज में शिक्षा फैलाने के लिए सराहा गया।

इस मौके पर विधायक पुत्र सूरज राठौर ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं। वे बच्चों का भविष्य संवारकर देश की नींव मजबूत करते हैं। अलीगंज खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गौतम ने शिक्षकों को ईमानदारी और लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सत्यप्रताप सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को हल करने और उनके अधिकारों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने विभाग की कायाकल्प योजना के तहत सभी लक्ष्यों को 100 प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य की तारीफ की।

कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रताप सिंह राठौर ने किया। जिन शिक्षकों को सम्मान मिला जिनमें अवनेन्द्र सिंह राठौर सुखपाल यादव ऊषा चौहान शशिकांतसहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे. सभी को शाल व प्रमाण पत्र दिये गए.
इस कार्यक्रम के आयोजन में अजय मिश्रा शिशुपाल सिंह यादव शशिकांत मानवेंद्र सिंह राठौड़ शेर सिंह शिवम उर्फ चुम्मा अशोक यादव सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।
दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा
