अलीगंज में व्यापारियों ने डीएम एसएसपी को दिया ज्ञापन! आक्रोश में नारे बाजी भी की….

अलीगंज। बीते दिवस अलीगंज में चोरी की घटनाओ को लेकर व्यापारी काफ़ी चिंतित थे. वही घटना का पर्दा फाश हो गया पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा वही पुलिस को जाँच के बाद अलीगंज पुलिस ने चोरी के मामले में एक सर्राफा व्यापारी को आरोपी बनाकर जेल भेजे जाने के विरोध में अलीगंज और जैथरा कस्बे के सर्राफा व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज दोनों कस्बों के सर्राफा व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

इसके साथ ही नवीन तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।

इसके बाद अलीगंज और जैथरा के सर्राफा व्यापारियों ने संयुक्त रूप से तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरी के प्रकरण में व्यापारी को आरोपी बनाकर जेल भेजे जाने के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों और दर्ज तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए तथा किसी भी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले वास्तविक तथ्यों और साक्ष्यों की विधि संगत जांच सुनिश्चित की जाए।

व्यापारियों ने पुराने सोने-चांदी के आभूषण खरीदने और गिरवी रखने के संबंध में पुलिस प्रशासन से स्पष्ट एवं लिखित गाइडलाइन जारी करने की भी मांग की। उनका कहना है कि सर्राफा व्यापार में कई ऐसे ग्राहक आते हैं, जिनकी व्यक्तिगत पहचान व्यापारी को नहीं होती।

कोई व्यक्ति पांच हजार रुपये की कोई वस्तु गिरवी रख जाता है और बाद में पता चलता है कि वह सामान चोरी का था। ऐसी स्थिति में पुलिस व्यापारी को भी आरोपी बनाकर जेल भेज देती है।

सर्राफा व्यापारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सोनी ने कहा कि व्यापारी के लिए यह पता लगाना आसान नहीं है कि ग्राहक द्वारा लाई गई वस्तु चोरी की है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चोरी की वस्तु लेकर दुकान पर आता है तो पुलिस को चोर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन व्यापारी को भी उसी मामले में आरोपी बनाकर उत्पीड़ित किया जाना उचित नहीं है।

व्यापारियों ने एसएसपी एटा से पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की, ताकि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान बना रहे तथा वे बिना भय के अपना कारोबार संचालित कर सकें। ज्ञापन देने बालों में राजेश कुमार संतोष वर्मा विजय शाक्य संजीव वर्मा प्रमोद वर्मा सहित अलीगंज के व्यापारी मौजूद रहे.

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *